बरेली जनमत। हज़रत हुज़ूर शाह मौलाना शराफत अली मियां कादरी मुजद्दिदी नक्शबंदी (रहमतुल्लाह अलैह) के 56वें उर्स के मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव की ओर से उनके निजी सचिव विपिन यादव तथा उनके प्रतिनिधि अवधेश यादव ने चादरपोशी की। इस मौके पर साहिबे सज्जादा पीरों मुर्शिद अश्शाह मोहम्मद सकलैन मियाँ हुज़ूर मद्दज़िल्लाहुल आली ने मुल्क के लिये अमन चैन की दुआ की।
वहां शहज़ाद ऐ पीरों मुर्शिद हुज़ूर ग़ाज़ी मियाँ, हमजा सकलैनी, मोहम्मद अली फ़रशोरी, अख्तर सकलैनी, अकील सकलैनी, तौसीफ खान, तारीफ़ सकलैनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 


