ज्ञापन : भारतीय दिव्यांग सेवा समिति ने भाजपा पर लगाया वादा खिलाफ का आरोप, मुख्यमंत्री से 1500 पेंशन करने की मांग

राजनीति

बदायूँ जनमत। भारतीय दिव्यांग सेवा समिति की मासिक बैठक मालवीय आवास गृह पर संपन्न हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष सदाकत खान के नेतृत्व उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि भाजपा द्वारा आश्वासन दिया गया था कि यूपी में हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार आती है तो हम दिव्यांगजनों की पेंशन 1500 रुपए प्रति महीना कर देंगे। लेकिन, 26 मई 2022 के उत्तर प्रदेश बजट में रुपए 1000 प्रति महीना का ही बजट पास किया गया है। उत्तर प्रदेश के दिव्यांग जनों के साथ वादा खिलाफी हुई है। दिव्यांग सेवा समिति मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से अपील करती है आप अपने घोषणा पत्र में किए हुए वायदों को पूरा करें। और अबकी बार पेंशन 1500 रुपए महीने के हिसाब से भेजने की कृपा करें। जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों के साथ रोडवेज बस चालक व परिचालक के द्वारा दिव्यांगों के साथ में गलत व्यवहार करते हैं। वह हमारे दिव्यांग भाई बहनों को देख कर बस को नहीं रोकते हैं। उन्हें बैठाने में घृणा करते हैं। जिला महासचिव शीराज कादरी ने कहा कि वर्ष 2016 का आरपीडब्ल्यू एक्ट लागू किया जाए। जिला सचिव चंद्रभान सिंह ने कहा अनपढ़ दिव्यांग जनों तो रोजगार के लिए रोड के किनारे जगह मुहैया कराई जाए। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता सौहराब खान किया।
धर्मेंद्र प्रजापति, गोपाल, मीना कुमारी, कामिल खान, फितरत खान, लुकमान खान, जगत सिंह, इकबाल, दिनेश, पूरनलाल, छत्रपाल, राम रतन, चरण सिंह, रमेश प्रजापति, अनिल ठाकुरदास, जसोदा देवी, अर्चना पाल, ज्योति सिंह, मीना देवी, देवेंद्र सिंह, रचना पाल, हसीन अहमद, अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार, रेशमा बी, कमला देवी, जगदंबा पाल, नरेंद्र पाल, सोहनपाल साहू, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *