बदायूॅं जनमत। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने बिना किसी भेदभाव के हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी समुदायों को साथ लेकर शहर की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण कार्य कराए हैं।
पालिका प्रशासन द्वारा लगभग 2 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से 25 सीसी सड़कों, नालों, पुलिया और इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जा रहा है। इन योजनाओं के पूरा होने पर शहर के कई वार्डों में आवागमन सुगम होगा।
चेयरमैन फात्मा रज़ा ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। हर वार्ड में ज़रूरत के अनुसार सड़क, नाला और इंटरलॉकिंग निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिससे बदायूं शहर सुंदर और व्यवस्थित बने। उन्होने कहा कि ऊपरपारा छोटे-बड़े सरकार रोड द वैन्यू हॉल से सज्जाद के मकान तक सीसी सडक व नाली निर्माण कार्य को ग्यारय लाख 89 हजार, लालपुल में खुराना टायर वालो के पास बाबूराम मौर्य से झाऊ के मकान तक व लिंक गली में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य में पांच लाख 55 हजार, रंगीन मस्जिद से नूरउद्दीन से अख्तर के होटल तक सीसी रोड मय नाली निर्माण में दस लाख 58 हजार, वार्ड संख्या 18 में जीतपाल से इन्दू सक्सेना से प्रमोद मौर्य तक एवं विश्वास गुप्ता से हरीश नेकपाल तक सीसी रोड मय नाली कार्य में ग्यारह लाख 53900, कबूलपुरा में निर्माण कार्य शाहिद के मकान से होली चौक तक सीसी कार्य में 11,15000 और डीएम आवास के पीछे दिनेश कुमार लोटन वकील साहब से होते हुए मनोज बिहारी से आगे की ओर सीसी कार्य में 11 लाख 62 हजार 899 रुपये होगा।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि रंगरेजान वाली गली में राकेश के मकान से जाहिद के मकान तक सीसी कार्य 613000, वार्ड एक में निर्माण कार्य एप्रोच रोड पुलिया लोटनपुरा इण्टरलांकिग से 626000, वार्ड संख्या दो कृष्णापुरी में डा एके वर्मा हास्पिटल से काशीराम मौर्य के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य 598000, जालन्धरी सराय नाईयों वाली गली में इकबाल के मकान से तक उल्ला से होते हुए मुस्तफा के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य 808000 साथ ही नागरान में हीरालाल वर्मा के मकान से बिलाल भाई से होते हुए नूरी मस्जिद तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य 888000, वार्ड संख्या एक में अब्दुल हसन के मकान से फकरुद्वीन के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य 576000, नई सराय नई बस्ती में लईक के मकान से छोटे के मकान तक इण्टरलाकिंग सड़क उच्चीकरण का निर्माण कार्य 551000 तथा संतोष सिंह तिराहे के पास लक्ष्मी बिहार कालोनी से अलापुर रोड से महावीर सिह चौहान के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य 1151000, ब्राहमपुर में अशोक माहेश्वरी से सत्यपाल भदोरिया तक सीसी रोड कार्य 611660, वार्ड संख्या चौबीस में नत्थू के मकान से प्रीतम की पुलिया तक सीसी रोड मय नाली 1593000, मोहल्ला ऊपरपारा नईबस्ती में इशरत भाई के मकान से अलाउद्दीन के मकान तक इण्टरलांकिग सड़क व नाली निर्माण कार्य 1125000, मोहल्ला वार्ड न्यू आदर्श कालोनी गुडविल वाली गली में आशीष सक्सेना के मकान से अशोक मनसा ब्यूटी पार्लर से होते हुए रूपेश चौबे के मकान तक तथा मन्दिर वाली गली में सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य 1668000, नगर पालिका के गांधी ग्राउंड में गेट का निर्माण कार्य 1500000, छोटी ज्यारत रोड गेट पर मदरसा की पुलिया तक आरसीसी कवर्ड नाला निर्माण कार्य 2012840, लालपुल में डॉ शान्ती प्रकाश क्लीनिक के पास रैप सहित कवर्ड नाले का निर्माण कार्य पांच लाख 78 हजार 679, जोगीपुरा में शान्ति प्रेस गली से शेखावत बिल्डिग होते हुए छः सड़का मुख्य नाले तक आरसीसी कवर्ड नाला निर्माण कार्य दस लाख 39 हजार 530, जोगीपुरा में खैराती चौक से नानक इलेक्ट्रिकल्स तक आरसीसी कवर्ड नाला निर्माण कार्य दस लाख 65 हजार 886 और वार्ड संख्या वार्ड 28 में निर्माण आरसीसी नाला कार्य अफजल से नसीम तक बारह लाख 28 हजार, गोपी चौक चौराहे पर रैंप सहित कवर्ड नाले का निर्माण कार्य 7 लाख 42 हजार 919 रुपये का होगा।
पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि “हमारा उद्देश्य बदायूं नगर को स्वच्छ और सुविधायुक्त बनाना है। जहां वर्षों से नाला, सड़क और जल निकासी की समस्याएं थीं, अब वहां योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम संकल्पित हैं। चौकसी, पारदर्शिता और गति चेयरमैन बनने के बाद फात्मा रज़ा ने जिस बात पर सबसे पहले जोर दिया। शहर के कई इलाकों में सालों से रुके हुए काम फाइलों में धूल खा रहे थे। कई वार्डों के लोग बार-बार शिकायत करते थे कि नाली टूटी है, सड़क गड्ढों से भरी है, बारिश में गलियों में पानी भर जाता है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। फात्मा रज़ा ने पदभार संभालते ही समस्याओं को प्राथमिकता में रखा।

