भारतीय चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ संजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष इत्तेहाद आलम, डॉ अनिरुद्ध सिंह सचिव निर्वाचित हुए

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत। शहर स्थित होटल फोर लीफ में भारतीय चिकित्सक संघ (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) आईएमए की ज़िला कार्यकारणी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें डॉक्टर संजीव गुप्ता अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। डॉक्टर इत्तेहाद आलम उपाध्यक्ष वहीं डॉक्टर अनिरुद्ध सिंह सचिव के पद पर निर्वाचित हुए हैं।
ज़िला कार्यकारणी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर संजीव गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय चिकित्सक संघ भारत के आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के चिकित्सकों का स्वैच्छिक संगठन है। यह संघ चिकित्सकों के हित के साथ-साथ सम्पूर्ण समाज के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है। इस संगठन में शहर के ऐसे नामी विशेषज्ञ डाक्टर शामिल हैं, जो अपने निजी क्लीनिक चलाते हैं और फीस भी लेते हैं, लेकिन सेवा के दौरान नि:शुल्क परामर्श देने के साथ यथासंभव दवाएं भी उपलब्ध करा देते हैं। कई बार सर्जरी में भी मदद करने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा की संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है वह बहुत महत्वपूर्ण है।
इसके बाद नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष डॉक्टर इत्तेहाद आलम ने कहा कि संगठन ने जो ज़िम्मेदार हमें दी है उसका निर्वाहन हम निष्ठा पूर्वक करेंगे। उन्होंने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बदायूं समय समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन करता रहता है, आगे भी किया जाता रहेगा।
नवनिर्वाचित सचिव डॉक्टर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि संगठन राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि 70 प्रतिशत मरीज़ निजी चिकत्सों द्वारा ही इलाज कराते हैं। ईश्वर के बाद अगर किसी व्यक्ति को जिंदगी देता है तो वह डॉक्टर ही है। इसीलिए उसे धरती का भगवान कहा जाता है। डॉक्टरी पेशे में कई बार ऐसे पल आते हैं जब जीवन की उम्मीद लोग छोड़ देते हैं, उस वक्त डॉक्टर मौत को मात देकर जिंदगी बचा लेता है। डॉक्टर के यही प्रयास लोगों की जिंदगी में नया सवेरा लाते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर आर.के. अरोड़ा, डॉक्टर अरुण यादव, डॉक्टर हबीब अहमद, डॉक्टर सबीह खान, डॉक्टर सुनीती गुप्ता, डॉक्टर सुरेश चंद्र गुप्ता, डॉक्टर ऋतुज गुप्ता, डॉक्टर आनंद हरी गुप्ता, डॉक्टर अनमोल गुप्ता, डॉक्टर पारुल गुप्ता, डॉक्टर पूनम गुप्ता, डॉक्टर सुधीर गुप्ता, डॉक्टर आदित्य हरी गुप्ता, डॉक्टर नौगरिया, डॉक्टर शरद गुप्ता आदि मौजूद रहे।       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *