बदायूं- बुग्गी मांगने पर छोटे भाई उसकी पत्नी और बेटे ने पीटा, इलाज के दौरान अधेड़ की मौत

अपराध

बदायूॅं जनमत। बुग्गी मांगने को लेकर भाई-भाई में हुए विवाद में छोटे भाई और उसकी पत्नी व बेटे ने बड़े भाई को जमकर पीट दिया। जिसके चलते बड़े भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाली उझानी क्षेत्र के ननाखेड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय बदल शेख पुत्र गुल्लू खां अपने छोटे भाई टेनी से बुग्गी मांगने गए थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई टेनी ने उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। उन्होंने जब गाली गलौज का विरोध किया तो उनके छोटे भाई टेनी उसकी पत्नी नसीम बेगम तथा बेटे आमीन ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें पहले उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बदल शेख की देर रात मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने बदल शेख के शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल बदल शेख के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *