बरेली जनमत। दरगाह आला हज़रत से जुड़े संगठन जमात रज़ा ए मुस्तफा का प्रतिनिधिमंडल मोइन खान के दिशा निर्देश पर वरिष्ठ अधीक्षक से मिला। उसने गुम्बदे खज़रा की तौहीन की कड़े शब्दों मे निंदा की, उन्होंने कहा कि सुदर्शन हिंदी न्यूज़ चैनल पर 1 क्लिप जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमे गुम्बादे खज़रा पर ग्राफ़िक्स एडिटिंग करके उसको बम से उड़ाते दिखाया गया है। इसकी जांच होनी चाहिए अगर यह सुरेश चौहान द्वारा किया गया कृत्य है तो इस शख्स पर मुक़ादमा क़ायम करके इस न्यूज़ चैनल को बंद कर और इसके एंकर सुरेश चौहान को जेल मे डाला जाए। यह आदमी इस्लामोफोबिया से ग्रस्त है और आए दिन इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ अनर्गल बयान पिरसारित करता रहता है। अब इसने हद पार करते हुए गुम्बादे खज़रा की तौहीन की है, लिहाज़ा हमारी हुकूमत से मांग है की इस पर फ़ौरी कर्रवाही की जाए। इस तरह की तौहीन आमेज़ बातों से मुल्क के अमन पसंद लोगो में बेचैनी और गुस्सा है।
पुलिस अधीक्षक से मिलने वालों में शाईबउददीन रजवी, जुबैर नबी, हसीन मियां, अमीर रज़ा, बिलाल रज़ा, आरिफ रज़ा, मोहसिन रज़ा, शारून अली, आबिस अल्वी, ताजीम रज़ा आदि मौजूद रहे। 

