बदायूं में अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, आक्रोशित भीड़ ने किया हाईवे जाम

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। आंबेडकर पार्क में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार सुबह जब लोग पार्क में पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। धीरे-धीरे लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। आक्रोशित भीड़ ने मथुरा हाइवे जाम लगा दिया। वहीं सूचना पर करीब पांच थानों के प्रभारियों ने मोर्चा संभाला और जाम खुलवाया।
घटना कस्बा उझानी की है। यहां माहौल खराब करने की कोशिश की गई। बुधवार सुबह किसी ने आंबेडकर पार्क में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब इसकी जानकारी उनके अनुयायियों को हुई तो आक्रोश फैल गया। आंबेडकर पार्क में सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। बरेली-मथुरा हाईवे स्थित चौराहे पर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पहले तो जाम खुलवा दिया लेकिन भीड़ बढ़ने पर लोगों ने फिर से जाम लगा दिया। सीओ शक्ति सिंह और एसडीएम सदर एसपी वर्मा भी पहुंच गए। अफसरों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। जांच के निर्देश दिए गए हैं।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *