बदायूॅं जनमत। खेत पर फसल की रखवाली करने गए युवक के संदिग्ध हालात में गोली लग गई। वहीं वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसने गांव के तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मुंशी नगला में बृहस्पतिवार की आधी रात को 28 वर्षीय युवक बाहर मियां को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। उसने गांव के तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि उसे संदिग्ध परिस्थिति में जांघ में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। किसी तरह उसने अपने परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। घायल युवक ने अपने गांव के तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। उधर एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। यह मामला संदिग्ध है। जांच के बाद ही इसमें कार्रवाई होगी। युवक की ओर से तहरीर भी नहीं दी है। 


