बदायूं में स्कूल बस और टेंपो की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत। बुधवार सुबह एक युवक टेंपो में सवार होकर बथुआ साग बेचने शहर आया था। वह करीब नौ बजे अपने घर वापस लौट रहा था। शहर के एआरटीओ कार्यालय से आगे एक स्कूल बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बिल्सी रोड पर एआरटीओ कार्यालय के नजदीक बुधवार सुबह एक स्कूल बस और टेंपो की भिडंत हो गई। इसमें 28 वर्षीय श्रीपाल की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रायपुर मझरा निवासी श्रीपाल पुत्र अमरपाल बुधवार सुबह एक टेंपो में सवार होकर बथुआ साग बेचने शहर आए थे। बताते हैं कि वह सुबह करीब नौ बजे अपने घर लौट रहे थे। एआरटीओ कार्यालय से आगे पहुंचे थे। तभी स्कूल बस ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सवार श्रीपाल, कालू, प्रेमपाल और प्रमोद घायल हो गए। टेंपो प्रमोद चला रहा था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर दिया जहां श्रीपाल की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।       


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *