बदायूॅं जनमत। जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल की संस्तुति पर शुक्रवार को जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें बरेली मंडल संयोजक भरत गंगवार ने अपना दल (एस) के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। देवेन्द्र सिंह ने जिलाध्यक्ष बनने पर कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाकर कार्य किया जायेगा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष जनता दल (यू) आराम सिंह यादव, डॉक्टर हरिनंदन सिंह पटेल जिलाध्यक्ष पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच, नीरज वर्मा जिला उपाध्यक्ष जेडीयू, वीरेंद्र सिंह फौजी, सुभाष सिंह, आलोक सिंह, जैनेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष किसान मंच अपना दल (एस), जय किशन लाल, आदेश सिंह, लता पटेल, नीलम यादव, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह, गौरव कुमार सिंह, राजपाल यादव, राधेश्याम कश्यप, वीरपाल कश्यप, दिनेश यादव, जितेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
