बदायूं में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी के शव, दो साल पहले हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सोमवार की सुबह पति पत्नी के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। दंपती ने आत्महत्या क्यों की अभी इसकी वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नगला तरऊ निवासी मनोज (30) खेतीबाड़ी करते थे। करीब दो साल पहले उनकी शादी रंजना (27) से हुई थी। उनके कोई बच्चा नहीं था। उनके परिवार वालों को कहना है कि वह सोमवार सुबह सोकर उठे तो उन्होंने दंपती के शव फंदे से लटके देखे। उनकी सूचना पर सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ लोगों कहना है कि दो दिन पहले मनोज का अपने भाई से झगड़ा हुआ था। रविवार रात मनोज ने पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली, जबकि ससुराल वालों ने दोनों की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।   

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *