बदायूं में उसहैत पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; एक बदमाश के पैर में लगी गोली, असलेह बरामद

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। रात्रि गश्त को निकली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। तीन बदमाश मिलकर लूट की योजना बना रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अन्य को जेल भेजा गया है।
रात्रि करीब एक बजे उसहैत थानाध्यक्ष विक्रम सिंह मय फोर्स के साथ गश्त को निकले थे। रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के भुंडी रोड पर असलहों से लैस तीन बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और बदमाशों के बीच काफी देर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश थाना सिविल लाइन क्षेत्र के खेड़ा नवादा निवासी कासिम चौधरी पुत्र बुद्धू उर्फ बुधुआ के पैर में पुलिस की गोली जा लगी। जिसके बाद बदमाश पस्त हो गए। इसके बाद पुलिस ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खेडा बुजुर्ग निवासी अरूण पुत्र सत्यपाल, सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी साहिब पुत्र दिलशाद सहित तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

बदमाशों से असलेह और बाइक बरामद…

बदमाशों के पास से तीन अदद तमंचा 315 बोर मय दो खोखा कारतूस 315 बोर व 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर व तीन अदद मोबाइल, एक मोटरसाइकिल रंग काला (UP 24 BC 0410) सहित 800 रूपये नगद प्राप्त हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं अन्य दो को जेल भेज दिया।           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *