जामिया मुज़फ्फ़रिया बरकातुल उलूम में मुफ़्ती मुज़फ्फर अहमद क़ादरी और हज़रत मुनव्वर हुसैन साहब का उर्स संपन्न

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। जामिया मुज़फ्फ़रिया बरकातुल उलूम में हज़रत मुफ़्ती मुज़फ्फर अहमद क़ादरी अलैहिर्रहमा दातागंजवी का उर्स बरोज़ हफ्ता को शानो शौकत से मनाया गया। उर्स का आगाज रिवायत के मुताबिक जामिया मुजफ्फरिया बरकातुल उलूम के सज्जादा नशीन हसीब मुजफ्फर उर्फ चांद मियां की सरपरस्ती में उनके घर से चादरी जुलूस की शुरुआत की गई। चादरी जुलूस दातागंज कस्बे के विभिन्न मार्गों से होता हुआ गौस नगर स्थित हजरत मुनव्वर हुसैन और हज़रत मुफ्ती मुजफ्फर हुसैन की मज़ार पर पहुंचा। चादरी जुलूस का जगह जगह कस्बे के लोगों ने इस्तक़बाल किया। जुलूस में शामिल उलेमाओं मशारिख ने नाते पाक गुनगुना कर और तकरीर पेश कर माहौल को खुशगवार बना दिया। जुलूस मज़ार पर पहुंचकर संपन्न हुआ। मज़ार पर उनके चाहने वालों और मुरीदैन ने चादरपोशी की और दुआएं मन्नतें मांगी।
चादरी जुलूस के बाद बाद नमाजे इंशा मदरसा बरकातुक उलूम में मीलाद की महफिल सजाई गई। जिसमें देश भर के नामचीन उलेमा, शोहरा मशायख ने जलसे को खिताब किया। महफिले मीलाद में नाते पाक और तकरीरों का दौर चला, जिसमें हजरात की शान में मशहूर शौरा इकराम ने नाते पाक गुनगनाई और तफसीर से हजरात का जिक्र किया। उसके बाद हुजूर तूतिया ए हिंद मुफ्ती मुजफ्फर हुसैन साहब के उर्स मुबारक की कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। कुल शरीफ में सज्जादा नशीन हसीब मुजफ्फर उर्फ चांद मियां ने सभी मुरीदैन और आमो ख़ास के लिए दुआ की। साथ ही हिंदुस्तान में भाईचारा, सौहार्द और मुल्क की तरक्की की दुआ की। सुबह बारोज इतवार को हुजूर मुफ्ती मुजफ्फर हुसैन के वालिद ए मोहतरम हुजूर मुनव्वर हुसैन साहब के उर्स के कुल शरीफ की रस्म अदायगी की गई।           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *