बदायूॅं जनमत। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत यादव और शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर का कांग्रेसियों ने फूल मालाएं पहनाकर एवं एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया।
पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि हाई कमान ने जो निर्णय लिया है एक कांग्रेस का सिपाही होने का नाते इस फैसले को स्वीकार करते हुए मैं विश्वास चलाता हूं कि जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को पूरी ऊर्जा के साथ सहयोग करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं 1990 में युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बना और 2001 तक जिला युवा कांग्रेस का अध्यक्ष रहा। उसके बाद 2001 से लेकर 2025 तक 19 साल जिला अध्यक्ष के रूप में मैंने काम किया। पद पर रहते हुए अगर मुझसे किसी साथी के भेदभाव या गलती हुई है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं और आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमेशा मैं कार्यकर्ताओं के बीच में रहूंगा।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि हाई कमान ने जो भरोसा मुझ पर किया है उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा और सबको साथ लेकर चलूंगा। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ने कहा मैंने कांग्रेस पार्टी को सालों अपनी मेहनत से सींचा है और आगे भी पूर्ण सेवा भाव से कार्य करूंगा। स्वागत सभा में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सलारपुर के अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत, जगत ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनपाल सिंह, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिल्सी के अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, ब्लॉक सहसवान के अध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, युवा विधानसभा अध्यक्ष सहसवान हरवीर सिंह यादव, सेवा दल के प्रदेश सचिव बाबू चौधरी, शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष रफत अली खान उर्फ अन्ना भाई, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मोरपाल प्रजापति रमेश कुमार, नरेश पाल, दिनेश सिंह, मुजीब अहमद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
