शर्मनाक; बिहार डकैती में पकड़ा गया बदायूं का बदमाश, एक बार फिर सुर्खियों में आया यह गांव…

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। जिले का एक बदमाश बिहार में पड़ी एक डकैती के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। बदमाश जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव धनूपुरा का निवासी है। धनूपुरा गांव बहुत पहले से ही सुदूर डकैती और चोरी के मामले में कुख्यात रहा है। इस घटना ने एक बार फिर धनूपुरा के बदमाशों को सुर्खियों में ला दिया है। वहीं बदायूं की पुलिस सूचना आने के बाद सतर्क हो गई है। पकड़ा गया बदमाश पुलिस की कस्टडी में वहीं के सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहा है। बदायूं पुलिस की सूचना पर ही बदमाश के घर से एक महिला उसकी देखभाल को वहां पहुंच गई है।
बुधवार रात कादरचौक थाना क्षेत्र के ही गांव धनूपुरा निवासी रामजी सिंह को डकैती के दौरान ग्रामीणों ने बिहार के बक्सर में पकड़, पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जो अब वहीं के सरकारी अस्पताल में भर्ती है। इसके साथ के पांच अन्य बदमाश गोली चलाते हुए भाग गए हैं।
घटना बिहार के बक्सर जिले के इटाडी थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव की है। जहां पूनम ज्वैलर्स एंड बर्तन विक्रेता पर जिले के डकैतों ने धावा बोला था और लूटपाट की थी। इसी मामले में छह बदमाशों की पुलिस को तलाश थी। कई बार पुलिस गांव तक आई लेकिन यहां वह नहीं मिले थे।

बिहार पुलिस की कस्टडी में अस्पताल में भर्ती बदमाश : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *