बदायूं में दो बाइकों में भिड़ंत; एक की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। मथुरा-बरेली हाईवे पर बिनावर थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मुड़िया गांव निवासी 45 वर्षीय चरण सिंह पुत्र भोजराज किसी पारिवारिक कार्य से रिश्तेदारी जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर मुड़िया मोड़ के पास पहुंची, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद वे निजी अस्पताल चले गए।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कंबोज ने बताया कि यह सड़क हादसा दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर का नतीजा है। मामले की जांच की जा रही है।     

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *