बदायूॅं जनमत। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने रविवार शाम पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई इंस्पेक्टर, एसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं।
पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर बाबूराम गौतम को वजीरगंज का क्राइम इंस्पेक्टर बनाया गया है। इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। वजीरगंज के पूर्व अपराध निरीक्षक नरेंद्र सिंह को भी क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है। कादरचौक थाने में एसआई वारिस खान को मोहम्मदगंज चौकी से हटाकर थाने से अटैच किया गया है। उनकी जगह एसआई संजीव कुमार को मोहम्मदगंज चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है। मूसाझाग थाने में हरगोविंद सिंह को एसएसआई पद पर पदोन्नत किया गया है। अन्य महत्वपूर्ण तबादलों में एसआई रवींद्र कुमार को सदर कोतवाली की नई सराय चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। एसआई रिंकू सिंह को उझानी की अब्दुल्लागंज पुलिस चौकी भेजा गया है। एसआई अश्वनी शर्मा को उसहैत थाने की नौली फतुआबाद चौकी का प्रभारी बनाया गया है। 
इसके अलावा नौ हेड कांस्टेबल, सत्रह सिपाही और दस महिला कांस्टेबल के भी तबादले किए गए हैं। यह फेरबदल पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए किया गया है।


