बदायूँ जनमत। कोतवाली उझानी के मोहल्ला गौतमपुरी निवासी सोनू (30) पुत्र राजाराम की आज गुरूवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चर्चा है कि सोनू ने कोई विषाक्त पदार्थ खाया है, जिससे उसकी मौत हो गई।
बता दें मृतक सोनू मूलरूप से गांव नरूऊ का निवासी था। उझानी से उसकी शादी हुई थी। मृतक की पत्नी घरों में जाकर चौका बर्तन करने का काम करती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। वहीं कोतवाल शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।


