बदायूं में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैबों पर विभाग की कार्रवाई, पांच लैब हुईं सील

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। बिसौली क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही अवैध पैथोलॉजी लैबों की प्राप्त शिकायतों के क्रम में आयुक्त बरेली मण्डल बरेली के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा के द्वारा बिसौली क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही पैथोलॉजी लैबों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए तीन अधिकारियों की टीम गठित की गई। जिसमें डॉ पवन कुमर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ पवन कुमार जायसी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसौली को नामित किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्रा के आदेशों के अनुपालन में बिसौली क्षेत्र में डॉ पवन कुमार जायसी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी चिकित्सा पंजीकरण एवं डॉ पंकज कुमार शर्मा चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिसौली द्वारा बिसौली का औचक निरीक्षण किया गय। निरीक्षण के दौरान कई लैब बिना पंजीकरण के एवं योग्य चिकित्सक के बिना अवैध रूप से संचालित पाई गई। जिनको सील करने की कार्यवाही की गई।

इन लैबों पर हुई कार्रवाई…

1. गुनगुन लैब दवतौरी रोड बदायूं।

2. लिबरा पैथोलोजी लैब, ईदगाह रोड निकट रोटरी कल्ब बदायूं।

3. कमल पैथलैब एण्ड एक्स-रे बदायूं रोड बिसौली बदायूं।

4. माॅं दुर्गा पैथलैब बदायूँ रोड बिसौली बदायूं।

5. लाल पैथ लैब बदायूं रोड बिसौली बदायूं।

सीएमओ डॉ रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि बिना पंजीकरण के संचालित पैथोलॉजी लैब के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने के आदेश सम्बन्धित नोडल अधिकारी को निर्गत किये जा चुके है। जनपद में बिना पंजीकरण के संचालित सभी अवैध चिकित्सा प्रतिष्ठान (अस्पताल, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी लैब, क्लीनिक) पर विभाग द्वारा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *