बदायूॅं जनमत। कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। जाहिदपुर आलमपुर गांव से कछला गंगा घाट जा रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राली को उझानी में एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में ट्राली पलट गई। इसमें जसपाल की 6 वर्षीय बेटी नित्या की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी दो बहनें खनक (12) और आशा (14) समेत भुवनेश, कबीर सहित करीब एक दर्जन कांवड़िये घायल हुए। ट्रैक्टर-ट्राली में करीब 40 लोग सवार थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अधिकतर लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिकअप वाहन का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने पिकअप चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने हाइवे से पलटी हुई ट्राली को हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया है। 


