बदायूॅं जनमत। देर शाम एक एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर वह सड़क किनारे खड़े लकड़ी के ट्रेक्टर ट्राली से जा टकराया। हादसे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार युवक को पुलिस ने अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उसहैत थाना क्षेत्र के म्याऊं रोड पर लकड़ी की टाल है। टाल पर कुटी करने के लिए सहसवान के नदायल से लेवर आई हुई थी। लेवर का ही एक युवक बाबू (28) पुत्र छुटकन रोड किनारे खड़ा था। उधर म्याऊं ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक (स्पलेंडर UP 24 BJ 4019) सवार ने बाबू के टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाबू लकड़ी की ट्राली के नीचे जा गिरा। वहीं बाइक सवार उसहैत क्षेत्र के गांव ललोमई निवासी इरफान अंसारी (32) पुत्र सिकंदर ट्राली से टकरा कर रोड पर गिर पड़ा। हादसे के बाद टाल पर काम कर रही लेवर दौड़ पड़ी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एम्बुलेंस से बाइक सवार को सरकारी अस्पताल भेज दिया। बाबू को निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार दिलाकर जिला मुख्यालय भेजा गया। अस्पताल पहुंचे पर डॉक्टर ने इरफान को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि इरफान की शादी करीब छह माह पहले हुई है। उसकी मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी और परिवार वालों का बुरा हाल है। उसहैत पुलिस ने बाइक, ट्रेक्टर चालक और लड़की से लदी ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है।
रोड लाइट बंद होने से हुआ हादसा…
हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि उसहैत म्याऊं रोड पर लगीं नगर पंचायत की रोड लाइट आए दिन बंद रहतीं हैं। लोगों का कहना है कि अगर रोड लाइट जल रहीं होतीं तो शायद यह हादसा नहीं होता। नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।
बेहोश अवस्था में पड़ा घायल बाबू : जनमत एक्सप्रेस।