बदायूं SSP ने किये तबादले; स्वाट टीम प्रभारी समेत 4 इंस्पेक्टर, 12 दरोगा और 16 कर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। पुलिस विभाग में बुधवार रात व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। एसएसपी ने स्वाट टीम प्रभारी राजेश कौशिक का चार्ज वापस ले लिया है। उनकी जगह पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर माधो सिंह विष्ट को स्वाट टीम का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजेश कौशिक को अब इसी टीम में दरोगा के पद पर शामिल किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर विशाल प्रताप को फिंगर प्रिंट यूनिट का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा एसएसपी ने वजीरगंज थाने के इंस्पेक्टर क्राइम बाबूराम गौतम का बिल्सी थाने और बिल्सी के इंस्पेक्टर क्राइम विनोद कुमार मौर्य का वजीरगंज थाने में हुआ तबादला निरस्त कर दिया है। पुलिस लाइन से कई अन्य तबादले भी किए गए हैं। दरोगा पवन कुमार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना भेजा गया है। एसआई कृष्णपाल सिंह को सहसवान कोतवाली, एसआई रामअवतार सिंह को विधि प्रकोष्ठ और सतेंद्र कुमार को जरीफनगर भेजा गया है।
इसके अलावा सहेंद्र पाल मलिक और मनोज कुमार को जरीफनगर, विपिन कुमार को उसावां, विश्व देव यादव को उसहैत, हरवीर सिंह को उघैती, राजकुमार सिंह को साइबर थाना और एसआई सरिता चौधरी को सिविल लाइंस थाने में तैनात किया गया है। इन तबादलों में कुल 16 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *