बदायूॅं जनमत। फ्यूचर लीडर्स स्कूल बिल्सी में आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कंप्यूटर कक्ष का भव्य उद्घाटन उत्तर प्रदेश के विधान परिषद सदस्य हरि सिंह ढिल्लो ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है और इस नई सुविधा से छात्र-छात्राओं को तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने में विशेष लाभ होगा। एमएलसी हरी सिंह ढिल्लों ने कंप्यूटर लैब का उद्घाटन कर छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने कहा कि आज के युग में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है और यह लैब विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने सभी अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कंप्यूटर लैब से बच्चों को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त होगा। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि तकनीकी युग में कंप्यूटर का ज्ञान हर क्षेत्र में आवश्यक है। कंप्यूटर लैब बच्चों को भविष्य के रोजगार और उच्च शिक्षा के लिए सक्षम बनाती है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस कंप्यूटर कक्ष में विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी सुविधाएं और डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें।

कार्यक्रम में उदय सिंह गौड़, डॉ. राजीव सिंह, दिनेश सिंह, एन.ए. इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, विद्यालय के डायरेक्टर, एमडी, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


