बदायूॅं जनमत। सैदपुर स्थित केके कॉन्वेंट स्कूल में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी अनवर अली खान ने कहा कि मेहनत लगन और अनुशासन से पढने वाले छात्र हमेशा अपनी मंजिल को पाते हैं। शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को सफलता की ऊंचाईयों तक पहुंचाती है। वरिष्ट अतिथि वेदपाल सिंह कठेरिया (जिलाध्यक्ष आईरा) ने कहा कि मेधावी छात्रा-छात्राओं को सम्मानित करने से उनके अंदर आगे बढ़ने का जज्बा और हौसला बढ़ता है। विशिष्ट अतिथि मो सरवर साहब (प्रवक्ता डायट) ने कहा कि प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की है। प्रतिभा सम्मान समारोह छात्रों का आत्म सम्मान बढ़ाते है और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। प्राचार्य दाउद अली खान ने कहा कि अनुशासित पढ़ाई और दृढ संकल्प ही सफलता की कुंजी है। जीजीआईसी सैदपुर प्राचार्य मिस सानिया उबैस ने मेधावी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाए दीं।
कार्यक्रम को अतर अली खान, सय्यद अतिफ अली ने भी सम्बोधित किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मान समारोह में प्रतीक चिन्ह तथा प्रशास्ति पत्र देकर व माला पहना कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेघावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से झूम उठे। वहीं आयोजक व स्कूल स्टाफ ने अतिथियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन ज़ीशान सिद्दीकी ने किया। सम्मान समारोह के दौरान डॉ एमआर खान, डॉ मेराज हुसैन, मो अफज़ल खान, जहीरुल हसन, दिलशाद खान DS, राहुल पाराशरी, मो असलम खान अलीग़, नाजिम खान, दीपू सक्सेना, मुजीब खान, शाहिद हुसैन, नूर मोहम्मद, आदिल खान आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य फैसल खान, पंकज शर्मा, मेराज अहमद, इसहाक हुसैन व अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।

