बदायूॅं जनमत। शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के यादव बाहुल्य इलाके ग्राम अहिरवारा में APS इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में मेधावी छात्रों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री आबिद रज़ा रहे। APS इंटर कॉलेज के प्रबंधक व शिक्षकों ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का कॉलेज पहुंचने पर फूलमाला डालकर व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने 2026 में कॉलेज टॉप करने वाले प्रशांत यादव व 2025 में टॉप करने वाले छात्र विनीत यादव को पुरस्कार के तौर पर साईकिल भेंट की। वहीं 12 मेघावी छात्र अभिषेक यादव, आदेश यादव, अनुज यादव, आयुष यादव, सुरमित यादव, सुधीर यादव समेत छात्राओं को डिनर सैट, पंखा पुरस्कार के रूप में दिए।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि स्व0 मुलायम सिंह यादव जी शिक्षा और शिक्षक व छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत थे, क्योंकि वह भी एक शिक्षक थे। मैं भी शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखता हूं। APS इंटर कॉलेज के प्रबंधक अजय पाल यादव व राजवीर यादव मुबारकबाद के हकदार हैं कि उन्होंने ऐसे क्षेत्र में व्यक्तिगत तौर पर इंटर कॉलेज बनाया।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात पूरे शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र में कोई सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है। आपकी मेहनत व लगन से जब अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे तब सबसे पहले शेखूपुर विधानसभा में सरकारी डिग्री कॉलेज बनाएंगे। शिक्षा व विकास के क्षेत्र में शेखूपुर विधानसभा बहुत पिछड़ा है। आपके वोट के साथ जनप्रतिनिधियों ने इंसाफ नहीं किया। शेखूपुर क्षेत्र की जनता बहुत सीधी व सरल है। काम न करने के बाद भी लोग नेता चुनते रहे, इसीलिए नेताओं ने शेखूपुर की जनता की फिक्र नहीं की। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि काम करना मेरा शोक है। जब मैं बदायूं का चेयरमैन था तब मुझे बदायूं क्लब द्वारा काम की बुनियाद पर विकास पुरुष का खिताब दिया गया तथा जब मैं 2012 से 2017 तक विधायक व मंत्री बना तब मुझे बदायूं क्लब द्वारा “बदायूं रत्न” का खिताब मिला। अन्त में आबिद रज़ा ने कहा कि आप सब लोगों को सन् 2027 के चुनाव की तैयारी अभी से करनी चाहिए, PDA का प्रचार करना चाहिए। हम भी गांव – गांव जाकर प्रचार कर रहे हैं ताकि अखिलेश जी सन् 2027 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सके।
समारोह में उदयपाल नेताजी, यादराम यादव, रामविनोद यादव, प्रवेश यादव व अजय पाल यादव ने अपने संबोधन में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व उपस्थित गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। कॉलेज के प्रबंधक अजय पाल यादव ने उपस्थित गणमान्य व्यक्ति रामप्रवेश यादव, विनोद यादव, उदयपाल यादव, हर्षित यादव, अरविंद यादव का भी शॉल उड़ाकर व हार माला डालकर स्वागत किया। समारोह में श्रीपाल यादव, अरविंद यादव, सुनील यादव प्रधान, जेपी यादव, ब्रजमोहन यादव, बुधपाल सिंह, आशीष यादव, रजत यादव, अरुण यादव, अमन यादव, अखिलेश यादव, दुष्यंत यादव, धर्मेंद्र यादव, इकलास सैफी, हर्षित यादव, निसार, इस्माइल खां आदि मौजूद रहे।

