बीआईएमटी कॉलेज में माइंड साइंस वर्कशॉप का सफल आयोजन

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। बीआईएमटी कॉलेज में माइंड साइंस वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को माइंड साइंस के महत्व एवं मानसिक विकास के तरीकों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आदिल रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में अनमोल शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने माइंड साइंस के माध्यम से सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और एकाग्रता बढ़ाने के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय डीन अरविंद कुमार गुप्ता द्वारा की गई। वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर नीतू सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बीआईएमटी कॉलेज के सभी संकायों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस मौके पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा। अंत में मुख्य वक्ता एवं कोऑर्डिनेटर का धन्यवाद महाविद्यालय के डीन अरविंद कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *