बिसौली के डी पॉल स्कूल में शत-प्रतिशत रहा परिणाम, जिया उर रहमान रहे टॉपर

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। बिसौली स्थित डी पॉल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार सफलता प्राप्त की है।
विद्यालय में इस वर्ष कुल 24 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनका परिणाम 100% रहा। विद्यालय के टॉपर छात्र जिया उर रहमान ने 94% , ईशान गुप्ता ने 91% , माधव मुरारी वार्ष्णेय ने 89.4% अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इसके साथ ही फिजिकल एजुकेशन में तनिष्क वार्ष्णेय, अंश वार्ष्णेय तथा आयुष यादव ने 100 में 100 नंबर हासिल किए। कुल 24 बच्चों में से 18 बच्चों ने किसी न किसी विषय में डिस्टिंक्शन (विशिष्टता) हासिल की। डी पॉल स्कूल के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी व प्रधानाचार्या सिस्टर जोशिता जॉर्ज ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का फल है। विद्यालय प्रबंधन व समस्त शिक्षक स्टाप ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *