बदायूं पालिका परिषद के ईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पटेल महासभा ने सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। भारतीय पटेल महासभा की जनपद इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिलाधिकारी द्वारा नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 12 महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ सफाई एवं उनकी साज सज्जा व माल्यार्पण करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन बदायूं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने पूर्व की भांति द्वेष भावना से नगर में केवल लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की उपेक्षा जानबूझकर की है। जोकि भारत रत्न लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल का अपमान है। जिससे उनके अनुयाइयों में बहुत ही रोष है।
प्रतिनिधि मंडल ने अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव कुलदीप कुमार एडवोकेट, जिलाध्यक्ष रवीश पटेल टिंकू, डीएस राठौर एडवोकेट, शिवम सिंह राठौर, जोगेंद्र सिंह राठौर, सुमन, शिवेन्द्र पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *