बदायूं में 13 साल से फरार 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार, भेष बदलकर धार्मिक स्थलों पर छिपा था हत्यारोपी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने 13 साल से फरार चल रहे हत्यारोपी तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। 2012 में फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गुजरेला गांव में प्रेमपाल की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार लोग नामजद थे। तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे। मुख्य आरोपी तेजपाल फरार चल रहा था।
पुलिस ने तेजपाल को गुजरेला गांव के जंगल से गिरफ्तार किया है। फरारी के दौरान वह कई शहरों में अलग-अलग नाम और पहचान से रहता था। कभी ढाबों पर काम करता था तो कभी तीर्थस्थलों के भंडारों से भोजन करता था। रेलवे स्टेशनों पर भी समय बिताता था।
फैजगंज बेहटा के थानाध्यक्ष रमिंद्र सिंह के अनुसार पुलिस अब यह जांच कर रही है कि फरारी के दौरान उसने कहीं कोई अन्य अपराध तो नहीं किया। हत्याकांड के बाद से आरोपी का परिवार भी गांव छोड़कर जा चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

फैजगंज बेहटा पुलिस की गिरफ्त में फरार 25 हजार का हत्यारोपी : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *