दातागंज के माधुरी नगला में 1.32 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विधायक ने किया शिलान्यास

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के गांव माधुरी नगला में शनिवार शाम क्षेत्रीय विधायक ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का हवन पूजन कर शिलान्यास किया। वहीं विधि विधान से जमीन का हवन पूजन कर, विद्यालय की बुनियाद के लिए पांच ईंटें भी रखीं।
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो सरकार ने कहा वही किया है। सरकार का सीधा उद्देश्य है गांव की आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले। उसी क्रम में मैंने विधानसभा के अलग-अलग गांव जो शिक्षा, सड़क, बिजली आदि से पिछड़े थे उनको योजनाओं का लाभ दिलवाकर उनका पिछड़ापन दूर किया है। म्याऊं मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राजपूत ने कहा कि विधायक राजीव कुमार सिंह ने जो विकास कार्य किए हैं, वह एक मिसाल है। पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप उसावां एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष राहुल लोधी ने योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।
इस मौके पर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह, ओमप्रताप सिंह, दीपक गुप्ता, यादवेंद्र शाक्य, यतेंद्र राजपूत, रामवीर राजपूत, राहुल लोधी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *