बदायूॅं जनमत। हर साल की तरह इस साल भी इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड ऑफ इंडिया ने पैग़म्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष में बोर्ड के नेशनल चेयरमैन व पूर्व मंत्री यासीन उस्मानी की सरपरस्ती में मरीजों को गिफ्ट पैक बांटे। साथ ही पैग़म्बर मोहम्मद साहब के संदेशों को एक पेम्प्लेट्स के जरिए आम किया गया। “जो ज़मीन वालों पर रहम नहीं करता उन पर आसमान वाला रहम नहीं करता” इस तरीके की हदीसों को आम किया गया।
इस मौके पर ज़िला अस्पताल (महिला, पुरुष), रहनुमा हॉस्पिटल, अलंकार हॉस्पिटल और कई इदारों में गिफ्ट पैक बांटे गए। तमाम लोगों ने ख़ुशी के साथ बोर्ड के लोगों का सम्मान किया और हौसला भी बढ़ाया। इस मौक़े पर प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर साहिबे अलाम, ज़िला अध्यक्ष इबादुरहमान, अशफ़ाक़, अहमद परवेज़ आदि मौजूद रहे। 


