बदायूं में कच्चे मकान की छत गिरी; बुजुर्ग महिला की दबकर मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदासपुर में एक जर्जर कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। जिससे मकान में सो रही बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई।
मृतक महिला के पति भजनलाल अब से कई वर्ष पहले स्वर्ग सिधार गए थे। मृतक महिला 70 वर्षीय विद्या देवी के दो लड़के सोमपाल व संतोकी के अलावा नाती पोतों से भरा परिवार है। परिजनों को जब दर्दनाक घटना की जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना सोमवार दोपहर के समय की बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल राहुल सिंह ने अपनी टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतका विद्या देवी के परिजनों ने दुर्घटना का लाभ लेने से मना करते हुए पोस्टमार्टम कराने से भी साफ मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *