बदायूॅं जनमत। जिला प्रभारी अधिकारी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ मुहम्मद कलीम खान ने इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के सरकारी गठन की मांग को लेकर चिकित्सकों के साथ मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के परिचालन के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा दिए गए आदेश 25.11.2003 एवं C30011/22/2010 HR-21-06-2011 द्वारा सभी राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश अनुपालन का निर्देश जारी किया। जिसमे अन्य प्रदेशों की भांति उत्तर प्रदेश में भारत सरकार के आदेशानुसार इलेक्ट्रो होम्योपैथिक के विकास एवं विस्तार के के लिए सहयोग करती है। यह भी अवगत कराया गया कि राजस्थान प्रदेश सरकार द्वारा 01 मई 2025 को जारी किया गया विधेयक जो इलेक्ट्रो होम्योपैथिक बोर्ड के गठन / चिकित्सा /मान्यता के सम्बन्ध में है, जिसके अनुसार उत्तर प्रदेश में भी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक पद्धति के लिए सरकारी बोर्ड बनवाए जाने की मांग करते हुए दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है।
इस दौरान जिला प्रभारी अधिकारी डॉ. मोहम्मद कलीम खान के साथ डॉ गीतम सिंह, डॉ. हाकिम सिंह, डॉ, खलील खान, डॉ. जी.एस. गोला, डॉ. बी.डी. गुप्ता, डॉ. जितेंद्र, डॉ. देवेन्द्र वर्मा, डॉ. रवि, डॉ. सुशील, डॉ. असगर अली, डॉ. अरमान खान आदि डॉक्टर मौजूद रहे।


