राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला महिला अस्पताल में शिविर का आयोजन

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। 13 सितंबर 2025 को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला महिला चिकित्सालय में विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आम जनमानस को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं- पारिवारिक वाद‌, राजस्व वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, टैक्स चोरी बाद, श्रम वाद, चालान से संबंधित सभी मामले आदि स्थानीय वादों का सुलह समझौते द्वारा निस्तारण कराये कि जानकारी प्रदान कि गई।

शिविर में कुलदीप शर्मा, जूली गुप्ता, आरती कश्यप, अमन कुमार, पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं व महिला चिकित्सालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *