SBI बैंक की कार्रवाई; लोन नहीं चुकाने पर किसान की जमीन कुर्क, 9 लाख का लोन ब्याज के साथ 14.70 लाख हुआ

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। दातागंज तहसील क्षेत्र में स्टेट बैंक और प्रशासन ने एक किसान की जमीन कुर्क कर ली है। गांव गढ़ी मलूकपुर के किसान दफेदार ने स्टेट बैंक से 9 लाख रुपये का क्रेडिट कार्ड लिया था। पिछले चार महीने में ब्याज के साथ यह राशि 14 लाख 70 हजार रुपये तक पहुंच गई।
तहसील प्रशासन ने किसान को नोटिस भेजकर राशि जमा करने को कहा। किसान द्वारा भुगतान न करने पर शनिवार शाम 5 बजे कुर्की की कार्रवाई की गई। एडवांस रिकवरी सर्विस के कर्मचारी नौशाद के अनुसार, किसान लंबे समय से ऋण की अदायगी नहीं कर रहा था। इस कार्रवाई से गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बढ़ते कर्ज और महंगे ब्याज से किसान वर्ग दबाव में है। बैंक प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि बकाया राशि की वसूली के लिए यही एकमात्र विकल्प था।
कार्रवाई के समय नायब तहसीलदार आनंद भूषण सिंह, लेखपाल दिनेश कुमार, अमीन नूर मोहम्मद, एडवांस रिकवरी सर्विस के नौशाद और संजय मिश्रा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *