बदायूॅं जनमत। एक छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। दातागंज कस्बे के गांव डांडी निवासी अनुज कोचिंग पढ़ने जाता है। सहपाठियों से हुई मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों और स्थानीय लोगों ने अनुज को घेर लिया।
आरोपियों ने पहले अनुज के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद उसे जमकर पीटा और चांटे बरसाए। घटना के दौरान अनुज का भाई आदर्श भी मौके पर था। आरोप है कि आरोपियों ने आदर्श के साथ भी मारपीट की। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आदर्श ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

