बदायूं में टेंपो स्टैंड निर्धारित की मांग; बस ऑपरेटर्स यूनियन ने चेयरमैन फात्मा रज़ा को ज्ञापन सौंपा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिला बस ऑपरेटर यूनियन ने टेंपो स्टैंड के निर्धारण को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रज़ा को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में बस ऑपरेटर्स ने यह मांग रखी।
यूनियन के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि 16 जून 2025 को जिलाधिकारी को दिया गया ज्ञापन मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी डाला गया था। उन्होंने कहा कि शहर में टेंपो हर चौराहे से सवारियां भर रहे हैं। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है और बस संचालकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। संभागीय परिवहन अधिकारी ने अपने जवाब में स्पष्ट किया कि शहर में स्टैंड निर्धारण का अधिकार नगर पालिका के पास है। पहले भी नगर पालिका ने विभिन्न मार्गों के लिए स्टैंड निर्धारित किए थे। बदायूं-उसावां-उसैहत-ककराला मार्ग के लिए मंडी समिति, बरेली-बिनावर मार्ग के लिए नवादा, दातागंज मार्ग के लिए दातागंज चौराहे से आगे, और उझानी-कादर चौक मार्ग के लिए लालपुल से आगे स्टैंड निर्धारित थे।
नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रज़ा ने अधिकारियों से चर्चा कर जल्द टेंपो स्टैंड निर्धारित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर यूनियन के महासचिव मुशाहिद खां, पप्पू फारुकी, उपाध्यक्ष भारत गुप्ता, राम गुप्ता समेत कई बस ऑपरेटर्स मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *