DPRO के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले CHC के 21 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटेगा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। डीपीआरओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले म्याऊं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की है। डीएम ने सोमवार को 21 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।
यह कार्रवाई 3 सितंबर को हुए निरीक्षण की रिपोर्ट पर आधारित है। डीपीआरओ याबर अब्बास ने उसहैत रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय, चपरासी और चौकीदार समेत 21 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों में भूदेव सिंह चपरासी, धीरपाल चौकीदार और शशि रानी दाई शामिल हैं। राम रहीस वार्ड ब्वॉय, सुधीर कुमार एक्स-रे कर्मी भी नहीं मिले। स्टाफ नर्स अंजू, रवि सक्सेना, बेनजीर खान, उर्वशी कश्यप, मंजू पी सिंह और सुमन शर्मा भी अनुपस्थित थीं। नीरज कुमार, रिहान, प्रमेंद्र कुमार, संजीव, ओमकार यादव, हरीश कुमार, शाहिद हुसैन, खदीजा खातून और नाहिदा आजाद भी ड्यूटी पर नहीं मिले। जिसके चलते सोमवार को डीएम ने कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *