बदायूं में बिजली विभाग की टीम पर हमला; पेट्रोलिंग के दौरान पीटा, रिपोर्ट दर्ज

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बिजली विभाग की चेकिंग टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने टीम पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के दो वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें हमलावर टीम के सदस्यों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव जतकी में सोमवार शाम अवर अभियंता (जेई) वीरेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ नियमित पेट्रोलिंग पर निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। हमले में टीम के सदस्यों को चोटें आई हैं, हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना के बाद अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में बिजली निगम के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *