बदायूँ जनमत। बी.आई.एम.टी. कालेज में एक्टीविटी डे पर ‘‘वीकेंड टैलेन्ट फिएस्टा’’ का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे- चैस, कैरम, लूडो, नेल आर्ट, पेंटिंग तथा बेस्ट आउट आफ वेस्ट आदि आयोजित की गयी। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के सभी संकाय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
चैस प्रतियोगिता में- मोहम्मद शाहजेब बी.काॅम. आनर्स (तृतीय वर्ष) विजयी रहेे। कैरम प्रतियोगिता में- काजल बी.काॅम. रेगुलर प्रथम सेमेस्टर प्रथम, राज बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर द्वितीय तथा सपना बी.एस.सी. (बायो वर्ग) प्रथम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहीं।
लूडो प्रतियोगिता में- सौम्या वर्मा बी.एस.सी. (होम.साइं.) प्रथम सेमेस्टर प्रथम व सादिया बी.एस.सी. (बायो वर्ग) प्रथम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर रहीं। नेल आर्ट प्रतियोगिता में- कनिष्का वार्ष्णेय बी.एस.सी. (होम.साइं) प्रथम सेमेस्टर प्रथम, वांशिका बी.एस.सी. (होम.साइं) प्रथम सेमेस्टर द्वितीय तथा नीलू बी.एस.सी. (होम.साइं) तृतीय सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में- प्राची बी.बी.ए. तृतीय सेमेस्टर प्रथम, कुशाग्र बी.एस.सी. (होम.साइं) तृतीय सेमेस्टर द्वितीय तथा तरू बी.एस.सी. (बायो वर्ग) तृतीय सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहीं। बेस्ट आउट आफ वेस्ट प्रतियोगिता में- तरू बी.एस.सी. (बायो वर्ग) तृतीय सेमेस्टर प्रथम, सोनी बी.एस.सी. (होम.साइं) पंचम सेमेस्टर द्वितीय तथा स्वाती गुप्ता बी.एस.सी. (होम.साइं) पंचम सेमेस्टर तृतीय स्थान पर रहीं।
महाविद्यालय डीन अरविन्द कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता, एकाग्रता का विकास करती हैं। जो उनके भविष्य में आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं मे उन्हे सहायता प्रदान करती हैं। हम महाविद्यालय में शिक्षा के अतिरिक्त इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय चीफ प्राॅक्टर सौरभ सक्सेना तथा समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। आयोजन का संचालन प्रो नीतू सिंह, सूर्यांश रस्तोगी, रीतिका पंत व मनोज कुमार द्वारा किया गया।

