बदायूॅं जनमत। शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संकरी गलियों में कचरा उठान की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका परिषद ने सोमवार को एक नई पहल की शुरुआत की। पालिका की ओर से खरीदे गए 29 ई-रिक्शा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये ई-रिक्शा अब शहर की उन गलियों से भी कचरा उठाएंगे, जहां बड़े वाहन नहीं पहुंच पाते थे। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सांसद आदित्य यादव, पूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। पालिका कार्यालय परिसर में इन ई-रिक्शा के लिए चार्जिंग स्टेशन भी तैयार किया गया है।
सपा नेता शिवपाल यादव ने सरकार पर साधा निशाना…
सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है, और जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी चरम पर है, जबकि गरीब और किसान दर-दर भटक रहे हैं। उन्होंने कहा, “सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने और युवाओं को दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, न ही युवाओं को रोजगार। किसान खाद और डीएपी के लिए लंबी लाइनों में खड़े हैं। इतिहास में ऐसी स्थिति कभी नहीं रही। शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। “देश को दो गुजराती और दो पैसे वाले लोग चला रहे हैं। सरकार गरीबों, छात्रों और बेरोजगारों की नहीं सुन रही। यही वजह है कि देश में असंतोष बढ़ रहा है।
सांसद आदित्य यादव ने नगर पालिका की पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम बदायूं को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा, “ये ई-रिक्शा उन गलियों में जाकर कचरा उठाएंगे, जहां बड़े वाहन नहीं पहुंच सकते। नगर पालिका का यह प्रयास काबिल-ए-तारीफ है।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा सफाई व्यवस्था को लेकर यह फातिमा रज़ा का एतिहासिक कदम है लेकिन शहर के कूड़ा उठाने के साथ-साथ दिलो की गन्दगी भी दूर करके आपस में हर मजहब के लोग दिलों को भी साफ करे दिलों में मोहब्बत पैदा करें। वर्तमान में नौजवान, गरीब किसान, सब परेषान है। एसआईआर प्रदेष में शुरू होने से प्रत्येक व्यक्ति को अपने वोट के अधिकार के लिए सभी कागज तैयार करने चाहिए ’’ह’’ से हिन्दू और ’’म’’ से मुसलमान जब ’’ह’’ और ’’म’’ मिलकर हम बनेगे तभी देष तरक्की करेगा।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि पालिका ने इन वाहनों को डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए क्रय किया है। “अब कोई भी गली सफाई से वंचित नहीं रहेगी। इन ई-रिक्शा की मदद से हर घर से कचरा एकत्र होगा और नालियों में गंदगी जमने की समस्या काफी हद तक खत्म होगी,” उन्होंने कहा। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, बदायूं में लंबे समय से तंग गलियों में कचरा उठाने की दिक्कत बनी हुई थी। बड़ी गाड़ियों के न पहुंच पाने से नालियां जाम रहती थीं और दुर्गंध से लोगों को परेशानी होती थी। अब इन ई-रिक्शा के माध्यम से हर वार्ड में नियमित रूप से कचरा उठाया जाएगा।
इस मौके पर सपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, पूर्व डीजीसी जवाहर सिंह यादव, सांसद पीआरओ अवधेश यादव, साजिद नेता, अशोक खुराना, बलवीर सिंह यादव, मोहतशाम सिद्दीकी, ओमवीर सिंह यादव, शशांक यादव, स्वाले चौधरी, मोहम्मद मियां, सुमेंद्र यादव, अंजर खां, पप्पन पीर जी, मुशाहिद पीरजी, फिरोज अंसारी, समर खां, मोहम्मद नौमान, पूर्व सभासद अनवार मास्टर, माजिद, शोहराब, अफसर अली खां, मुशाहिद तथा सभासद, अनवर खां, ग्रीश शुक्ला, नवेद, छोटा, प्रेमलता, भागदेवी, वसीम सैफी, इन्दू सक्सेना, छोटू, बब्लू, कौसर अली खां फूल बानो आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन फरहत सिद्दीकी ने किया।

