दिल्ली ब्लास्ट; आई-20 कार के मालिक की हुई पहचान, सलमान नाम का युवक हिरासत में, 28 घायलों की हुई पहचान

राष्ट्रीय

दिल्ली जनमत। लाल किले के पास सोमवार शाम करीब सात बजे एक कार में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही वहां खड़ी कई कारों में आग लग गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। एनआईए की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। धमाके के बाद दिल्ली-एनसीआर को अलर्ट पर रखा गया है।

अब तक 20 घायलों की पहचान हुई, देखें पूरी सूची –

1- शाइना परवीन, पिता मोहम्मद सैफुल्लाह, निवासी दिल्ली 23
2- हर्षुल, पिता संजीव सेठी, निवासी गदरपुर, उत्तराखंड 28
3- शिवा जायसवाल, पिता अज्ञात, निवासी देवरिया, यूपी 32
4- समीर, पिता अज्ञात, निवासी मंडावली, दिल्ली 26
5- जोगिंदर, पिता अज्ञात, निवासी नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली 28
6- भवानी शंकर सामरा, पिता अज्ञात, निवासी संगम विहार, दिल्ली 30
7- अज्ञात 35
8- गीता, पिता शिव प्रसाद, निवासी कृष्णा विहार, दिल्ली 26
9- विनय पाठक, पिता रामाकांत पाठक, निवासी आया नगर, दिल्ली 50
10- पप्पू, पिता दूधवी राम, निवासी आगरा, यूपी 53
11- विनोद, पिता विशाल सिंह, निवासी बैतजीत नगर, दिल्ली 55
12- शिवम झा, पिता संतोष झा, निवासी उस्मानपुर, दिल्ली 21
13- अज्ञात (अमन) 26
14- मोहम्मद शहनवाज़, पिता दिवंगत अहमद जमान, निवासी दरियागंज, दिल्ली 35
15- अंकुश शर्मा, पिता सुधीर शर्मा, निवासी ईस्ट रोहिताश नगर, शाहदरा, दिल्ली 28
16- अशोक कुमार, पिता जगबंश सिंह, निवासी अमरोहा, यूपी 34
17- अज्ञात 35
18- मोहम्मद फारुख, पिता अब्दुल कादिर, निवासी दरियागंज, दिल्ली 55
19- तिलक राज, पिता किशन चंद, निवासी हमीरपुर, हिमाचल 45
20- अज्ञात 52
21- अज्ञात 58
22- अज्ञात 28
23- अज्ञात 30
24- मोहम्मद सफवान, पिता मोहम्मद गुफरान, निवासी सीता राम बाजार, दिल्ली 28
25- अज्ञात 35
26- मोहम्मद दाऊद, पिता जानुद्दीन, निवासी लोनी, गाज़ियाबाद, यूपी 31
27- किशोरी लाल, पिता मोहन लाल, निवासी यमुना बाज़ार, कश्मीरी गेट, दिल्ली 42
28- आज़ाद, पिता रसुद्दीन, निवासी करताल नगर, दिल्ली 34

गृह मंत्री बोले- सभी संभावनाओं की करेंगे जांच…

आज शाम करीब 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर एक हुंडई i-20 कार में धमाका हुआ। इस विस्फोट में कुछ राहगीर घायल हुए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर, दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी मौके पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पूरी जांच करेंगे। सभी विकल्पों की तुरंत जांच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे। मैं शीघ्र ही घटनास्थल पर जाऊंगा और तुरंत अस्पताल भी जाऊंगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *