बदायूं में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया ज़हर; इलाज के दौरान हुई मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जरीफनगर थाना क्षेत्र में पत्नी से कहासुनी के बाद एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान बदायूं मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मलिकपुर बिचौला गांव निवासी हरिओम गुप्ता (32 वर्ष) पुत्र सुभाषचंद्र गुप्ता का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद हरिओम ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे पहले एक स्थानीय क्लीनिक में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे बदायूं मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान दूसरे दिन सोमवार को हरिओम की मौत हो गई।
जरीफनगर थानाध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें एक युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने और उपचार के दौरान उसकी मौत होने की जानकारी मिली है। हालांकि, परिवार की ओर से अभी तक कोई औपचारिक सूचना या शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *