लावारिस मिले नवजात ने दूसरे दिन तोड़ा दम; मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बिसौली में एक लावारिस नवजात शिशु की शुक्रवार सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। शिशु को गुरुवार शाम एक खाली प्लॉट में पाया गया था। बिसौली के खाली मैदान में टिंकू यादव नामक युवक को यह नवजात मिला था। टिंकू ने तुरंत उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम नवजात को जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) लेकर पहुंची। वहां बेड खाली न होने के कारण उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में स्थानांतरित किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था।
हालांकि, शुक्रवार सुबह नवजात ने दम तोड़ दिया। चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर कमल शर्मा ने पुष्टि की कि नवजात की मौत हो चुकी है। विधिक प्रक्रिया के तहत दोपहर बाद चाइल्ड लाइन की टीम शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शिशु का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *