मदरसे के बच्चियों ने पास होने की खुशी में अपने कोचिंग के शिक्षकों को सम्मानित किया

शिक्षा

बदायूॅं जनमत‌। कस्बा सैदपुर स्थित मदरसा खदीजतुल कुबरा लेडर के डायरेक्टर अब्दुल कय्यूम भाई मुम्बई वाले और मैनेजर मौलाना मुम्ताज़ हैदर व दीगर अराकीन हज़रात की इजाज़त से यूपी बोर्ड में कक्षा-10 की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास होने की खुशी में मदरसे की बच्चियों ने अपने उस्ताद मुहम्मद खालिद खान और अब्दुल गनी सर को फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया‌। साथ ही अपने उस्ताद और उनकी फैमिली को कपड़े देकर अपनी खुशी का इजहार किया।
बता दें कि मौलाना मुम्ताज़ हैदर ने दीनी तालीम के साथ आगामी वक्त को मद्देनजर रखते हुए उन्हें दुनियावी तालीम दिलाने के लिए कक्षा 10 यूपी बोर्ड में भी रजिस्टर करवाया था। साथ ही उनकी तैयारी के लिए खालिद खान सर से बात कर उनसे ट्यूशन दिलवाई, जिसे खालिद खान सर ने खिदमत ए खल्क़ के लिए निशुल्क शिक्षा दी। अच्छी बात यह रही कि कोचिंग पढ़ने वाली सभी बच्चियां प्रथम श्रेणी से पास हुई हैं। बस्ती में बच्चियों की इस कारे अंजाम पर खुश का माहौल बना हुआ है।रिपोर्ट – ज़ीशान सिद्दीकी सैदपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *