बदायूं में स्कूल वैन की चपेट में आकर बच्ची की मौत; घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा, चालक फरार

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक प्राइवेट स्कूल की वैन की चपेट में आकर चार वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची अपने घर से बाहर निकली थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के पडरिया गांव निवासी नरेश की चार वर्षीय पुत्री सृष्टि घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह स्कूल वैन की चपेट में आ गई और उसकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूल वैन को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वैन चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने अभी तक वैन चालक के खिलाफ कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

मासूम बच्ची की मौत पर विलाप करते हुए परिजन : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *