बदायूॅं जनमत। उस्ताद तालिब हुसैन सुल्तानी म्यूजिक एकेडमी द्वारा “एक शाम तालिब सुल्तानी के नाम” कार्यक्रम कृष्णा लॉन में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं सांसद आदित्य यादव और विशेष अतिथि के रूप में फखरे अहमद शोबी, पूर्व विधायक आशीष यादव, डॉक्टर अनीस बैग और डॉक्टर शकील अहमद रहे।
कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक हांगकांग से पधारे गुलाम सिराज नियाज़ी और मेंहदी हसन नियाज़ी की गायकी के स्वर ने जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद बदायूं के दानिश बदायूंनी ने कोल से शुरुआत करके समा बांध दिया। श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट में बता दिया कि कार्यक्रम उच्च स्तरीय है। उन्होंने पढ़ा “तन में अली अली तो जुबा पर अली अली मर जाओ तो भी लिखना कफन पर अली अली”
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद आदित्य यादव ने कहा कि बदायूं हमेशा से कलाकारों की जन्मभूमि रही है। ऐसे कार्यक्रम से हमारी संस्कृति बची रहेगी। विशेष अतिथि फखरे अहमद शोबी और आशीष यादव ने कहा ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में अपने संगीत के प्रति मोहब्बत बढ़ती है। इसके अलावा डॉक्टर अनीस बैग और डॉक्टर शकील अहमद ने आयोजकों के कार्यक्रम को सराहनीय बताया।
कमेटी के सदस्यों ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम समाप्ति तक लोग पंडाल में डटे रहे। कार्यक्रम का संचालन जोहेब असलम ने किया। आयोजक नितिन गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।


