बदायूं में अनशन पर बैठे ग्रामीणों से मिलने पहुंचे सांसद, सड़क निर्माण की मांग पर 11 दिन से अनशनरत है ग्रामीण

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सपा सांसद आदित्य यादव ने रविवार को शहर स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद सपा सांसद ने बिसौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। वह ढोरनपुर गांव भी पहुंचे और वहां अनशन पर बैठे लोगों की समस्याएं सुनीं। ढोरनपुर गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई ग्रामीण 11 दिनों से अनशन पर बैठे थे।
ग्रामीणों ने वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग की समस्या से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण के लिए वे खुद मुख्यमंत्री तथा संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बजट स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सांसद ने अनशनरत ग्रामीणों को फल खिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र गुरु, बादाम सिंह, महेंद्र सिंह, राहुल यादव, चंद्रकेश यादव, राकेश प्रजापति, जयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

रत्नेश यादव के परिजनों से मिले सांसद…

सपा सांसद आदित्य यादव रविवार को ग्राम मोहकमपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एसआईआर ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से दिवंगत हुए रत्नेश यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद सांसद सपा नेता डॉ. तारिक के दूनपुर स्थित आवास पहुंचे और उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *