उसहैत में आवारा गाय ने ली युवक की जान; बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई मौत, साथी घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उसहैत थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सड़क हादसा हो गया। गांव न्यौली के पास भूसा लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 24 वर्षीय युवक कासिम पुत्र बाबू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मेसर अली घायल हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली पर कुल छह लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक उझानी के मोहल्ला गद्दी टोला निवासी कासिम अपने मोहल्ले के मेसर अली, वैसर, समुद्दीन और जग्गा और नाजिम के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव न्यौली भूसा लेने जा रहा था। रास्ते में अचानक एक आवारा गाय सामने आ गई, गाय को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने कासिम को मृत घोषित कर दिया, जबकि मेसर अली का इलाज जारी है। अन्य लोग सुरक्षित बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कासिम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *