बदायूं जनपद में मनाया गया गणतंत्र दिवस; पुलिस लाइन में पर्यावरण राज्य मंत्री और कलेक्ट्रेट में डीएम ने किया ध्वजारोहण

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उत्तर प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 अरुण कुमार ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। वहीं कलेक्ट्रेट में डीएम अवनीश राय ने राष्ट्रीय पर्व के मौके पर ध्वजारोहण किया तथा संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रगान भी हुआ।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ अरुण कुमार ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, इसमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी बोध कराया गया है। उन्होंने कहा कि संविधान हमें समरसता, धर्मनिरपेक्षता व राष्ट्रवाद की प्रेरणा देता है।
वहीं कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम अवनीश राय ने संविधान की प्रस्तावना का महत्व बताते हुए इसको जीवन में अंगीकार करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत (अपनाया) किया गया था और 26 जनवरी 1950 को संपूर्ण देश में लागू हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल पर डीएम व अन्य अधिकारियों ने पुष्पचक्र व फूल अर्पित कर शहीदों को नमन किया। बदायूं क्लब बदायूं में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन व बदायूं क्लब बदायूं में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *